बड़ी आंत की लंबाई कितनी होती है?

(A) 0.5 मीटर लगभग
(B) 1 मीटर लगभग
(C) 1.5 मीटर लगभग
(D) 2.5 मीटर लगभग

human body

Answer : 1.5 मीटर लगभग

Explanation : बड़ी आंत की लंबाई लगभग 1.5 मीटर होती है। छोटी आंत की तुलना में बड़ी आंत अधिक चौड़ी लम्बाई में छोटी होती है। एक वयस्क मनुष्य के बड़ी आंत की चौड़ाई 6.7 सेमी होती है। बड़ी आंत के 03 मुख्य भाग है– 1. सीकम (Caecum) 2. वृहदौत या कोलोन (Colon) और 3. मलाशय (Rectum)।
सीकम (Caecum) के शिरे पर एक अंगुली जैसी केंचुए समान 2 इंच लम्बी संरचना होती है जिसका दूसरा सिरा बन्द होता है। इसका आहार नाल में रहना या नहीं रहना महत्व नहीं रखता क्योंकि यह कोई भी कार्य नहीं करता है। यह एक अवशेषी अंग (Vestigial Organ) हैं, जिसे अपेन्डिक्स (Appendix) कहते है।
वृहदॉत या कोलान (Colon) के तीन मुख्य भाग होते है–
1. आरोही कोलोन (Ascending Colon)
2. अनुप्रस्थ कोलोन (Transverse Colon)
3. अवरोही कोलोन (Descnding Colon)
इलियम तथा कोलोन के सन्धि स्थान पर एक बाल्व (Valve) होता हैं। जिसे इलियोसीकल वॉल्व कहते हैं। यह भोजन को बड़ी आंत में आने तो देता पर परंतु वापस छोटी आंत में जाने से रोकता है। बड़ी आंत कोई भी एन्जाइम का स्त्राव नहीं करती है। इसका कार्य केवल कम पचे या बिना पचे हुए भोजन को कुछ समय के लिए संचित करना होता है। अवरोही कोलोन (Desxending Colin) मलाशय (Rectum) में खुलता हैं जो अन्त में मलद्वार (Anus) के माध्यम से शरीर के बाहर खुलता है।
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Badi Aant Ki Lambai Kitni Hoti Hai