बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
(A) पी वी सिंधु
(B) साइना नेहवाल
(C) गायत्री सावंत
(D) अदिति मुटाटकर
Explanation : बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला साइना नेहवाल है। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का 17 मार्च 1990 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। वह ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 में लंदन ओलिंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। 2018 के एशियाई खेलों में भारत के लिए 36 साल बाद कांस्य जीता था। 2010 में साइना दुनिया की टाप तीन खिलाड़ियों में शामिल हुई थीं और 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई थीं। अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय टाइटल जीत चुकी हैं। उनके बाद पीवी सिंधू दो बार ओलिंपिक पदक जीत चुकी हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams