बाघ की गुफाएं कहां स्थित है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) बिहार
(C) उत्तर प्रदेश
(D) राजस्थान

Question Asked : UP Degree College Lecturer 2017

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के धार जिले से लगभग 97 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह नौ गुफाओं का समूह एक ऐतिहासिक स्मारक स्थल है। जिनमें से पांच ही अब शेष रह गई हैं। यह चट्टानों को काटकर बनाए जाने वाले स्थापत्य का श्रेष्ठ उदाहरण हैं जो अपने भित्ति चित्रों के लिए विश्वविख्यात हैं। अंजता गुफाओं की तरह, बाघ गुफाओं में भी एक धारा के तट में कारीगरों द्वारा खुदाई की गई है। बाघ गुफा का अधिकाश: भाग भागीनि से प्रेरित लगता है और यहां गुप्‍त काल के दौरान बुद्ध जीवन शैली का अर्क भी नजर आता है। इन शैलकृत संरचनाओं का निर्माण चौ​थी से छठी सदी के बीच हुआ था। ये बौद्ध विहार के रूप में निर्मित हैं जो बौद्ध भिक्षुओं के विश्राम स्थल होते थे। बाघ गुफाओं में अजंता की गुफाओं के समान पेंटिग और मूर्तियां रखी हुई हैं। इनमें गुफा संख्या चार को रंग महल के नाम से जाना जाता है, जो अपनी पेंटिंग्स के लिए जानी जाती है।
Tags : बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bagh Ki Gufayen Kaha Sthit Hai