बहु फसल कृषि क्या है?

(A) किसी खेत में दो फसलें उगाना
(B) किसी खेत में एक वर्ष में दो या दो से अधिक फसलें उगाना
(C) खेत में अधिक फसलें उगाना
(D) किसी खेत में एक वर्ष में फसलें व सब्जी उगाना

Answer : किसी खेत में एक वर्ष में दो या दो से अधिक फसलें उगाना

Explanation : बहु फसल कृषि प्रणाली वह है जब किसी खेत में एक वर्ष में दो या दो से अधिक फसलें लगाते हैं। बहुफसलीय फसल प्रणाली सघन खेती का रूप है। कालान्तर से खेती मात्र जीविका के एक साधन के रूप में देखी जाती रही है। बहुफसलीय फसल प्रणाली अर्थात् सघन खेती ने जीविका पालन के एक धंधे से ऊपर उठा कर व्यावसायिक खेती के स्तर तक पहुंचायाँ अब एक खेत से एक साल में, एक फसल की जगह तीन या चार फसलें भी लगाई जाती हैं। इस प्रकार खेती से होने वाले शुद्ध लाभ में आशातीत बढ़ोत्तरी हुई।
वर्ष में दो फसलों के उदाहरण : धान – गेहूँ; मक्का – गेहूँ; धान – बरसीम; मक्का – आलू इत्यादि।
वर्ष में तीन फसलों के उदाहरण : मक्का – गेहूँ मक्का – आलू – प्याज; धान – गेहूँ – मूंग या कलाई धान – गेहूँ – मक्का इत्यादि।
वर्ष में तीन से अधिक फसलों के उदाहरण :
मक्का – तोरी – गेहूँ – मूंग; मक्का – उड़द – गेहूँ – मूंग मक्का – आलू – गेहूँ – मूंग; मक्का – शकरकन्द – गेहूँ – मूंग
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bahu Fasal Krishi Kya Hai