बैकाल (Baikal) झील कहाँ स्थित है?

(A) अमेरिका
(B) नामीबिया
(C) रूस
(D) भारत

Question Asked : UPPSC 2002

Answer : रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में

बैकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में स्थित है। बैकाल विश्व की सर्वाधिक गहरी व दुनिया की सबसे प्राचीन झील है। इस झील का आकार एक पतले, लम्बे नए चाँद की तरह है। यह झील 3 करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई 744.4 मीटर है। बतादें कि कैस्पियन सागर विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का स्थान दूसरे नंबर पर आता है। क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बैकाल दुनिया की सब से बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है। इस झील की लम्बाई 636 किलोमीटर है और इस झील में दुनिया में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का पाँचवा हिस्सा और रूस में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का 90% हिस्सा सुरक्षित है।
Tags : झील भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी रूस
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Baikal Jheel Kahan Sthit Hai