बैकानूर (Baikanoor) कहां है?

(A) रूस
(B) कजाखस्तान
(C) स्पेन
(D) फ्रांस

Answer : कजाखस्तान

Explanation : बैकानूर कजाखस्तान में है। इसी नगर से अंतरिक्ष यान छोड़े जाते हैं। कजाखस्तान की राजधानी 1998 में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य और राजभाषाएँ हैं। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। पहले यह कभी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में यह देश स्वतंत्र घोषित हो गया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। कजाखस्तान की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है।
Tags : कजाखस्तान भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Baikanoor Kaha Hai