बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य की उपाधि किसने दी थी?

(A) महात्मा गांधी
(B) उनके अनुयायियों ने
(C) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(D) जवाहरलाल नेहरू

Answer : उनके अनुयायियों ने

Explanation : बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य की उपाधि उनके अनुयायियों ने दी थी। उन्हें यह उपाधि होमरूल आन्दोलन 1916 के दौरान दी गई थी। जिसका अर्थ होता है 'लोगों द्वारा प्रतिष्ठित'। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। तिलक का जन्म एक सुसंस्कृत, मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री गंगाधर रामचंद्र तिलक था। वह भारत की उस पीढ़ी के व्यक्ति थे, जिस पीढ़ी ने आधुनिक कॉलेज की शिक्षा पाई। ये अंग्रेजी शिक्षा के बड़े आलोचक थे। उनका मानना था कि यह शिक्षा भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है। इन्होंने 'दक्कन शिक्षा सोसायटी' की स्थापना की, ताकि भारत में शिक्षा का स्तर सुधर सके। तिलक की अनेक रचनाएँ हैं, किंतु माण्डले जेल में उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'गीता-रहस्य' सर्वोत्कृष्ट कृति है। ये गरमपंथी विचारधारा के नेता थे। बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु 1 अगस्त, 1920 को हुई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी बाल गंगाधर तिलक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bal Gangadhar Tilak Ko Lokmanya Ki Upadhi Kisne Di Thi