बालक का मन कोरी स्लेट है किसने कहा?

(A) स्टेनलेहाल
(B) प्लेटो
(C) पियाजे
(D) हरलॉक

Answer : प्लेटो

Explanation : बालक का मन कोरी स्लेट है यह प्लेटो ने कहा था। इनका जन्म 427 ईसापूर्व में एथेन्स के एक अत्यन्त ही समृद्ध तथा कुलीन परिवार में हुआ था। उसका पालन-पोषण अमीरों की भाँति हुआ। पर वैभव और ऐश्वर्य का यह वातावरण प्लेटो के व्यक्तित्व के विकास को अवरोधित नहीं कर सका। वह बहुआयामी व्यक्तित्व का स्वामी था। उसने तत्कालीन उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। वह सुन्दर, आकर्षक और स्वस्थ देह-यष्टि का स्वामी था। व्यायाम में उसकी गहरी रूचि थी और कुश्ती में भी वह प्रवीण था। उसने एथेन्स की सेना में भी काम किया। वह एक महान भाव-प्रवण कवि था और सबसे बढ़कर एक महान दार्शनिक था।
प्लेटो की शिक्षा सिद्धांत उसके राजनीतिक सिद्धांत के लिए भी महत्वपूर्ण है। अपने गुरु सुकरात का अनुसरण करते हुए पेड़ों का सिद्धांत में विश्वास था कि (virtue is knowledge) ‘सद्गुण ही ज्ञान है’, और लोगों को सद्गुणी बनाने के लिए उसने शिक्षा को भी बहुत शक्तिशाली साधन बनाया। प्लेटो का यह भी विश्वास था कि शिक्षा मनुष्य के चरित्र का निर्माण करती है और इसलिए व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए, उसकी प्राकृतिक क्षमताओं को बाहर निकलने के लिए यह आवश्यक है।
Tags : बाल विकास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Balak Ka Man Kori Slet Hai Kisne Kaha