बॉल पॉइंट पेन का आविष्कार किसने किया था?

(A) ओर्विल और विलियम राइट
(B) हेनरी फोर्ड
(C) लेडिस्लाओ जोस बिरो
(D) कार्ल बेंज

Answer : लेडिस्लाओ जोस बिरो (Ladislao Jose Bíro)

Explanation : बॉल पॉइंट पेन का आविष्कार हंगरी के लेडिस्लाओ जोस बीरो (लाज़्लो बिरो) ने किया था। उनका जन्म 29 सितंबर 1899 को हंगरी के बुडापेस्‍ट में एक यहूदी परिवार में हुआ था। एक दिन बुडापेस्ट की प्रिंटिंग शॉप में उन्होंने देखा कि इंक पेपर में लगते ही सूख जाती थी। फिर इस क्रिया का प्रयोग पेन बनाने में किया। इसके बाद ये स्याही उन्होंने फाउंटेन पेन में डाली। मगर, गाढ़ी स्याही पेन से नीचे नहीं उतरी। फिर उन्होंने निब की जगह बॉल बेयरिंग की टिप लगा दी यह बॉल पीतल या स्टील की होती है। यह इंक कार्टरेज से स्याही लेती थी और उसे कागज पर समान रूप से फैला देती थी। शुरुआती बाल प्वाइंट पेन गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर काम करते थे। 1888 के दौरान जॉन लाउड भी बॉल पॉइंट पेन के लिए काम कर रहे थे लेकिन इनका पेन कमर्शियली सफल नहीं हुआ। बिरो ने बताया प्रेशराइज्ड ट्यूब और कैपलरी एक्शन से स्याही को फैलने या लीक होने से रोकता है। बिरो ने पहला प्रोटोटाइप बॉल प्वॉइंट पेन 1931 में हुई बुडापेस्ट इंटरनेशनल फेयर में प्रदर्शित किया था। बिरो ने जून 1938 को पहले कमर्शियली सक्सेसफुल पेन का ब्रिटिश पेटेंट कराया। उन्होंने 1944 में छोटे पैमाने पर पेन का उत्पादन शुरू किया। आज के समय में भी कई देशों में बॉल प्वॉइंट पेन को ‘बीरो’ के नाम से ही जाना जाता है।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ballpoint Pen Ka Avishkar Kisne Kiya Tha