बंदा बैरागी का पूरा नाम क्या था?

(A) गुरुबख्श सिंह
(B) बदन सिंह
(C) लक्ष्मण देव
(D) गोविन्द सिंह

Answer : लक्ष्मण देव

Explanation : बंदा बैरागी का पूरा नाम लक्ष्मण देव था। लाहौर के प्रसिद्ध संत रामदास का शिष्य बनने के बाद ये माधोदास बैरागी कहलाए। सितंबर, 1708 में सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह ने इन्हें 'गुरुबख्श सिंह' नाम दिया था। कालान्तर में ये बंदा सिंह बहादुर नाम से प्रसिद्ध हुए। बंदा बैरागी का जन्म अक्टूबर, 1670 में हुआ था। ये जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के राजौरी नामक गांव के एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे। 26 अक्टूबर, 1770 को मेवाती सरदार फिरोज खां ने बंदा बहादुर को एक युद्ध में परास्त कर दिया। अतः जब सरहिन्द में स्थिति नियंत्रण में नहीं रही तो बंदा बहादुर ने यमुनानगर जिले में लौहगढ़ को अपना ठिकाना बना लिया। अक्टूबर, 1713 में शाही सेना के आक्रमण के कारण उन्हें लौहगढ़ छोड़ना पड़ा। कालान्तर में मुगल सेना के द्वारा ये बंदी बना लिए गए और इनकी हत्या कर दी गई।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Banda Bairagi Ka Poora Naam Kya Tha