बांके बिहारी मंदिर वृंदावन खुलने का समय क्या है?

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन सेवा का क्रम भाई दूज से शुरू हो गया है। इसी के साथ बदली सेवा के अंतर्गत मंदिर दर्शन का समय परिवर्तिन के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा भी शीत कालीन पद्धति के अनुसार शुरू हो गई। बदले समय के अनुसार अब ठाकुर बांके बिहारी मंदिर खुलेगा–

सुबह
पट खुलने का समय : 8.45 प्रात:
श्रृंगार आरती : 8.55 प्रात:
भोग आरती : दोपहर 12 बजे
पुन: दर्शन : 12.30 बजे
राज भोग आरती : 12.55 बजे

शाम
पट खुलने का समय : 4.30 बजे
शयन भोग : 7.30 बजे
पुन: दर्शन : 8.00 बजे
शयन भोग आरती : 8.25 बजे

मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि मौसम के बदलाव के साथ ही ठाकुरजी की राग और भोग सेवा में बदलाव करने की परंपरा है।

Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : banke bihari mandir vrindavan khulne ka samay