बर्फ को बुरादे में पैक क्यों किया जाता है?

(A) बुरादा आसानी से पिघलने नहीं देता।
(B) बुरादा ऊष्मा का कुचालक होता है।
(C) बुरादा ऊष्मा का सुचालक होता है।
(D) बुरादा बर्फ से चिपकता नहीं है।

Question Asked : [RRB ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 09-11-2014 (प्रथम पाली)]

Answer : बुरादा ऊष्मा का कुचालक होता है।

बर्फ को बुरादे में पैक किया जाता है क्योंकि बुरादा ऊष्मा का कुचालक होता है। बर्फ को पिघलकर पानी बनने हेतु ऊष्मा अवशोषित करने की आवश्यकता होती है। इसे गलन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं। चूंकि लकड़ी का बुरादा ऊष्मा का अच्छा चालक नहीं होता है जिससे बर्फ के गलन के लिए आवश्यक ऊष्मा ऊर्जा के अवशोषण में अधिक समय लगता है। इससे बर्फ लंबे समय तक पिघलती नहीं है।
Tags : ऊष्मा भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Baraf Ko Burade Mein Pack Kyon Kiya Jata Hai