बौद्ध धर्म का पवित्र ग्रंथ कौन सा है?

(A) उपनिषद
(B) वेद
(C) त्रिपिटक
(D) जातक

jainism
Question Asked : SSC CGL 2015

Answer : त्रिपिटक (Tripiṭaka)

बौद्ध धर्म का पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक (Tripiṭaka) है। इनकी संख्या तीन है-सुत्तपिटक, विनयपिटक, अभिधम्म पिटक। त्रिपिटक में 17 ग्रंथो का समावेश है।सुत्तपिटक को बौद्ध का एनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है। जातक कथायें बौद्ध धर्म के भगवान बुद्ध के पूर्व जन्म की कथायें है। प्रसिद्ध जातक खुद्दक निकाय है। त्रिपिटक ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है। इस ग्रंथ में भगवान बुद्ध द्वारा बुद्धत्त्व प्राप्त करने के समय से महापरिनिर्वाण तक दिए हुए प्रवचनों को संग्रहित किया गया है। त्रिपीटक का रचनाकाल या निर्माणकाल ईसा पूर्व 100 से ईसा पूर्व 500 है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी जैन एवं बौद्ध धर्म
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bauddh Dharm Ka Pavitra Granth Kaun Sa Hai