बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष कौन है?

(A) सौरव गांगुली
(B) रोजर बिन्नी
(C) जय शाह
(D) राजीव शुक्ला

Answer : रोजर बिन्नी (Roger Binny)

Explanation : बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी (Roger Binny) है। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का 36वां अध्यक्ष 18 अक्टूबर 2022 को चुना गया। उन्होंने सौरव गांगुली की जगह ली। 67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। इसलिए निर्विरोध चुनाव जीत गए थे। बिन्नी इससे पूर्व कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे। रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा। ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट में कई पद संभाले हैं। साल 2000 में बिन्नी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोच के रूप में वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 2007 में बिन्नी पश्चिम बंगाल की टीम के हेड कोच बने। कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा होने के बाद 2012 में रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर बने।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी क्रिकेट
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bcci Ke Adhyaksh Kaun Hai