बर्लिन किसकी राजधानी है?

(A) ब्राजील
(B) जर्मनी
(C) स्पेन
(D) फ्रांस

Answer : जर्मनी

Explanation : बर्लिन (Berlin) जर्मनी की राजधानी है। जर्मनी का यह प्रमुख नगर स्प्रीस नदी के किनारे स्थित है। बर्लिन की स्थापना 13वीं सदी में हुई थी। 1871 में यह जर्मनी की राजधानी बना। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण में यह नष्ट हो गया था। बर्लिन को चार सेक्टर में बांट दिया गया जो ब्रिटिश, फ्रांस, अमरीकी और रूसी सेक्टर थे। 1961 में बर्लिन की दीवार बनी बर्लिन दो भागों में बंट गया पूर्वी बर्लिन एवं पश्चिमी बर्लिन। 1990 में बर्लिन एक हो गया और दीवार तोड़ दी गई। बर्लिन जर्मनी का प्रमुख सांस्कृतिक, शिक्षा, मनोरंजन एवं व्यावसायिक केंद्र है। यहां रासायनिक व इलेक्ट्रॉनिक उद्योग विकसित अवस्था में है।
Tags : जर्मनी भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Berlin Kiski Rajdhani Hai