भगिनी निवेदिता का मूल नाम क्या था?

(A) एलिजाबेथ ओल्सन
(B) मार्गरेट एलिजाबेथ नोबेल
(C) एलिजाबेथ टेलर
(D) एलिजाबेथ हबरड्यू

Answer : मार्गरेट एलिजाबेथ नोबेल

Explanation : भगिनी निवेदिता का मूल नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबेल (Margaret Elizabeth Noble) था। वह आइरिश मूल की थीं। जनसेवा के लिए ही स्वामी विवेकानंद ने उन्हें भगिनी निवेदिता नाम दिया। बाद में उनके नाम के आगे 'सिस्टर' का संस्कृत शब्द भगिनी भी जुड़ गया। निवेदिता का अर्थ `ईश्वर को समर्पित' होता है, वही निवेदिता का एक अर्थ स्त्री शिक्षा को समर्पित भी होता है। महिला शिक्षा और आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मार्गरेट उर्फ भगिनी निवेदिता का जन्म 28 अक्टूबर 1867 को आयरलैंड के काउंटी टाइरोन में हुआ था। 1895 में लंदन में स्वामी विवेकानंद से मुलाकात के बाद उनका जीवन बदल गया। वह उनसे मिलने भारत आ गईं। इसके बाद उनका जीवन भारत के लिए ही समर्पित हो गया। यहां आकर वह मानवसेवा में जुट गईं। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूल खुलवाए। भगिनी निवेदिता दुर्गापूजा की छुट्टियों में दार्जीलिंग घूमने गईं। वहीं उनकी सेहत खराब हो गई। 13 अक्टूबर 1911 को 44 साल की उम्र में उनका असामयिक निधन हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhagini Nivedita Ka Mool Naam Kya Tha