भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

(A) राजगृह
(B) पाटलीपुत्र
(C) गया
(D) सारनाथ

jainism
Question Asked : SSC Combined Matric Level 1999

Answer : सारनाथ (Sarnath)

भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ (Sarnath) में दिया था। ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात भगवान बुद्ध सारनाथ गये और वहां उन्होंने पांच ब्राह्मण सन्यासियों का अपना प्रथम उपदेश दिया जिसे बौद्ध धर्म ग्रन्थों में धर्मचक्रप्रवर्तन के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थी जिनका इनके जन्म के सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। अपने 29वें वर्ष में गृह-त्याग के पश्चात 35वें वर्ष में उन्हें वैशाख पूर्णिमा के दिन वह वृक्ष के नीचे निरंजना नदी के तट पर सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ और ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी जैन एवं बौद्ध धर्म
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhagwan Budh Ne Apna Pehla Updesh Kaha Diya Tha