भगवान विष्णु का निवास स्थान कहां है?

(A) बद्रीनाथ
(B) वैकुण्ठ
(C) समुद्रतल
(D) धरती

Answer : वैकुण्ठ

भगवान विष्णु का निवास स्थान वैकुण्ठ है और उनका शयन शेषनाग के ऊपर है। माता लक्ष्मी का भी यही निवास है। उत्तराखंड की धरती पर समुद्रतल से 3133 मीटर की ऊंचाई पर भगवान विष्णु का निवास बना हुआ है। इसे बद्रीनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। जिसे दूसरा दूसरा वैकुण्ठ भी कहा जाता है।भगवान विष्णु की नाभि से उत्पन्न कमल पर ब्रह्मा जी विराजमान हैं। वे अपने चार हाथों में क्रमशःशंख, चक्र, गदा और पद्म धारण किये हुए है। वर्तमान श्रीश्वेतवाराह कल्प के आरंभ से पूर्व ही श्रीविष्णु को परब्रह्म महादेव ने अपने वामांग से प्रकट किया और उन्हें घोर तपस्या करने की आज्ञा दी। हजारों वर्ष तपस्या करने के पश्चात शिव प्रकट हुए और कहा- "हे वत्स! तुम्हारा शरीर बहुत विशाल है, इसलिए तुम विष्ण नाम से जाने जाओगे।" शिव के इस तरह कहने के बाद विष्णु जल में लेट गए तो शिव ने कहा कि तुमने जल में शयन किया है, इसलिए तुम नारायण नाम से भी जाने जाओगे। शिव ने विष्णु को जगत के पालनकर्ता के रूप में नियुक्त किया।
Related Questions
Web Title : Bhagwan Vishnu Ka Nivas Sthan Kahan Hai