भारत 2020 में कुल पशुधन आबादी कितनी है?

(A) 19.90 करोड़ पशु
(B) 51.2 करोड़ पशु
(C) 65.5 करोड़ पशु
(D) 70.2 करोड़ पशु

Answer : 51.2 करोड़ पशु

भारत 2020 में कुल पशुधन आबादी कितनी है? बतादें कि हर छह साल में देश में पशुगणना की जाती है। 19वीं पशुगणना के मुताबिक भारत में कुल 51.2 करोड़ पशु हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के साथ भागीदारी के तहत अब तक 19 ऐसी गणनाएं हो चुकी हैं। अंतिम (19वीं) पशुगणना 2012 में हुई थी। विश्व में भारत का पहला स्थान भैंस में, दूसरा स्थान गाय एवं बकरी में, तीसरा स्थान भेड़ में, चौथा स्थान बत्तख एवं मुर्गी में और दसवां स्थान ऊंट में है।

अन्य देशों की तुलना में भारत में सर्वाधिक पशु हैं, वर्तमान में भारत विश्व में दूध उत्पादन करने वाला पहला बड़ा राष्ट्र हैं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, कर्नाटक एवं तमिलनाडु अतिरिक्त दुग्ध उत्पादन करने वाले राज्य (Milk Surplus States) हैं, भारत में दुग्ध आधारित उद्योगों के उत्पादन में भी तीव्र विकास हो रहा है देश में पशुधन क्षेत्र में महिलाओं का योगदा श्रम शक्ति के रूप में 69% है, जबकि फसल-खेती में 35% ही हिस्सेदारी है, पशुधन क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रों में लगभग 22.45 मिलियन व्यक्तियों को नियमित रोजगार देता है और कुल जी डी पी में (2009-10) में 4.1% योगदान रहा।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat 2019 Mein Kul Pashudhan