Explanation : भारत और अफगानिस्तान सीमा की लंबाई 106 किमी. है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान स्थित हैं। एशिया के भौतिक उच्चावच के मानचित्र को देखने से ज्ञात होता है कि पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा भारत सहज ही एक सुस्पष्ट एवं प्राकृतिक भौगोलिक इकाई बनाते हैं, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसका एक अलग ही भौतिक एवं सांस्कृतिक अस्तित्व है जो इसे शेष एशिया से पृथक् करता है। भारत में कुल 247 द्वीप है, जिनमें 204 बंगाल की खाड़ी में एवं 43 द्वीप अरब सागर में है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। 10 डिग्री चैनल अण्डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है।
भारत से लगे देशों की महत्वपूर्ण सीमा की लम्बाई–
भारत-बांग्लादेश : 4,096 किमी.
भारत-चीन : 3,488 किमी.
भारत-पाकिस्तान : 3,323 किमी.
भारत-नेपाल : 1,751 किमी.
भारत-म्यांमार : 1,643 किमी.
भारत-भूटान : 699 किमी.
भारत-अफगानिस्तान : 106 किमी.
....अगला सवाल पढ़े