भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?
(A) गौर माता
(B) इंदिरा प्वाइंट
(C) किबिधु
(D) इंदिरा कॉल
Explanation : भारत का दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा प्वाइंट' (Indira Point) है, जो भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप के 6°45' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। इंदिरा प्वाइंट को पिगमेलियन प्वाइंट तथा पारसन प्वाइंट भी कहते हैंं। इंदिरा पॉइंट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह राज्य के निकोबार जिला और ग्रेट निकोबार तहसील के अंतर्गत पड़ता है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है। यहां एक प्रकाश स्तम्भ स्थित है जिसका उद्घाटन 30 अप्रैल 1972 को हुआ था। जबकि भारत का पश्चिम बिंदु 'गौर माता' गुजरात में स्थित है।
....और आगे पढ़ें
Related Questions
-
सतपुड़ा और विंध्य के बीच कौन सी नदी बहती है?
Explanation : सतपुड़ा और विंध्य के बीच नर्मदा और ताप्ती नदी बहती है। जो भारत के पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदी है। नर्मदा, मध्य भारत के मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। मैकल पर्वत के अमरकंटक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। इसकी लंबाई प्रायः 1312 किलोमीटर है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खंबात की खाड़ी में गिरती है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। जबकि ताप्ती नदी का उद्गम राज्य के बैतूल
...Read More
-
सूर्य और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी कितनी है?
Explanation : सूर्य और पृथ्वी के बीच औसत दूरी लगभग 150 x 10 किमी है। सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी को प्रकाश वर्ष में मापा जाता है। बहुत लंबी दूरियों को मापने के लिए प्रकाश वर्ष का प्रयोग किया जाता है अर्थात् प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है। एक
प्रकाश वर्ष 9.46 x 105 मीटर के बराबर होता है।
...Read More
-
शेवराय पहाड़ी कहां अवस्थित हैं?
Explanation : शेवराय पहाड़ियां तमिलनाडु राज्य के सलेम जिले में अवस्थित हैं। यह लगभग 50 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत हैं। यह पूर्वी घाट का भाग है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 4000-5000 फीट तक है। ‘यारकॉड' जो तमिलनाडु राज्य का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, यहीं पर अवस्थित है।
...Read More
-
शोम्पेन जनजाति कहां पाई जाती है?
Explanation : शोम्पेन (Shompen) या शोम पेंग (Shom Peng) जनजाति अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पाई जाती है। यह इस द्वीप समूह की प्रमुख जनजाति है। इसके अतिरिक्त वहाँ ओंग, जारबा, सेंटलीज जनजाति भी पाई जाती है। नीलगिरि की पहाड़ियों में टोडा नामक जनजाति पाई जाती है। स्पिति घाटी में किन्नर, गफी, पंगवाल आदि जनजाति पाई जाती है। लद्दाख की प्रमुख जनजातियों में बलती, बेडा, यांगया, गुर्रा आदि शामिल हैं।
...Read More
नवीनतम
करेंट अफेयर्स व
जीके 2021 के लिए
GKPU फ़ेसबुक पेज को Like करें
Web Title : Bharat Ka Dakshintam Bindu Kaun Sa Hai