भारत का एक औद्योगिक वित्त निगम किस रूप में कार्य करता है?

(A) एक व्यापारिक बैंक के रूप में।
(B) एक विकास बैंक के रूप में
(C) एक औद्योगिक बैंक​ के रूप में
(D) उपर्युक्त में से किसी भी रूप में नहीं

Question Asked : UPPCS (Mains) 2012

Answer : एक विकास बैंक के रूप में

Explanation : भारत का औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) एक विकास बैंक के रूप में कार्य करता है। IFCI की स्थापना 1 जुलाई, 1948 को IFCI अधिनियम, 1948 के अंतर्गत हुई थी। भारत में लंबे समय से आवश्यकता महसूस हो रही थी कि बड़े-बड़े उद्योगों को आर्थिक सहायता देने के लिए एक अखिल भारतीय संस्था की स्थापना की जाए। इसी की पूर्ति के लिए स्वतन्त्रता के बाद भारत सरकार ने उद्योग धन्धों को दीर्घकालीन तथा मध्यकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक औद्योगिक वित्त निगम अधिनियम पास किया जिसके अन्तर्गत ‘भारतीय औद्योगिक वित्त निगम’ की स्थापना की गई। यह मुख्यतः शेयर धारियों का निगम है। इसके शेयर भारत के औद्योगिक विकास बैंक, अनुसूचित बैंकों, जीवन बीमा निगम व अन्य वित्तीय संस्थाओं ने लिये हैं। शेयरों पर भारत सरकार ने गारण्टी प्रदान की है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Ek Audyogik Vitt Nigam Kis Roop Mein Karya Karta Hai