भारत का कौन सा राज्य अधिकतम राज्य सीमाओं को छूता है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) ​हरियाणा
(C) उत्तर प्रदेश
(D) बिहार

Answer : उत्तर प्रदेश

Explanation : भारत का उत्तर प्रदेश राज्य अधिकतम राज्य सीमाओं को छूता है। उत्तर प्रदेश के उत्तर में नेपाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार एवं झारखंड की सीमाऐं मिलती है। इस तरह उत्तर प्रदेश कुल आठ राज्यों की सीमाओं को और एक देश की सीमा को छूता है। उत्तर प्रदेश अंग्रेजों ने आगरा एवं अवध नामक दो प्रांतों को मिलाकर एक प्रांत बनया, जिसे आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत के नाम से पुकारा जाने लगा। वर्ष 1935 में इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रांत कर दिया गया। स्वतंत्रता प्रा​प्ति के पश्चात् संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर ​दिया गया था।
Tags : उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी भूगोल
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Kaun Sa Rajya Adhiktam Rajya Seema Ko Chhuta Hai