भारत का कोहिनूर हीरा किसके पास है?
(A) शाहशुजा से
(B) जमान शाह से
(C) दोस्त मोहम्मद से
(D) शेर अली से
Explanation : भारत का कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के राजपरिवार के पास है। कोहिनूर को मुगल शासक अकबर से लेकर शाहजहां तक ने पहना, फिर यह लुटकर ईरान पहुंच गया और वापस भारत आया भी तो अंग्रेज ले गये। लंदन टॉवर, ब्रिटेन की राजधानी लंदन के केंद्र में टेम्स नदी के किनारे बना एक भव्य किला है जिसे वर्ष 1078 में विलियम द कॉकरर ने बनवाया था। राजपरिवार इस किले में नहीं रहता है और शाही जवाहरात इसमें सुरक्षित हैं जिनमें कोहिनूर हीरा भी शामिल है। कोहिनूर का अर्थ होता है–'रोशनी का पहाड़'। कोहिनूर दुनिया का सबसे मशहूर हीरा है। मूल रूप में ये 793 कैरेट का था। वर्ष 1852 में महारानी विक्टोरिया को कोहीनूर हीरे की चमक कुछ कम लगती है, इसलिए हीरे को दोबारा तराशा गया, जिससे वह 186.16 कैरेट से घट कर 105.602 कैरेट का रह गया है जिसका वजन 21.6 ग्राम है। उस समय इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। इसके अलावा महारानी विक्टोरिया को इस हीरे के श्राप के बारे में बताया जाता है। वो हीरे को ताज में जड़वा के 1852 में स्वयं पहनती है और यह वसीयत करती है की इस ताज को सदैव महिला ही पहनेगी। यदि कोई पुरुष ब्रिटेन का राजा बनता है तो यह ताज उसकी जगह उसकी पत्नी पहनेगी।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams