भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

(A) 23,87,236 वर्ग किमी
(B) 32,87,263 वर्ग किमी
(C) 87,32,263 वर्ग किमी
(D) 12,87,263 वर्ग किमी

Answer : 32,87,263 वर्ग किमी

Explanation : भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% प्रतिशत है। जबकि विश्व की जनसंख्या का 17.5% भाग भारत में निवास करती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रथम छ: देश हैं-रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया। भारत की उत्तरी सीमा हिमालय पर्वत से घिरी है। यह सीमा उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल तथा उत्तर-पूर्व में भूटान से मिली हुई है। पूर्व में पहाड़ों की श्रृंखला इसे म्यांमार से अलग करती है। पूर्व में ही इसकी सीमा बांग्लादेश के साथ है। दक्षिण में इसके एक ओर अरब सागर है तथा दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी है तथा बीच में हिंद महासागर है।
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Kul Kshetrafal Kitna Hai