भारत का पहला शी हॉट रेस्टोरेंट कहां खोला गया?

(A) नागालैंड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) मध्य प्रदेश
(D) नई दिल्ली

Answer : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में

Explanation : भारत का पहला शी हॉट रेस्टोरेंट हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में खोला गया। सिरमौर जिले में प्रशासन के प्रयासों से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को समर्पित शी हॉट का निर्माण करवाया गया, जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से 11 दिसंबर, 2020 को किया। इसका संचालन क्षेत्र के 25 महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे। इस रेस्टोरेंट में महिला ही सारा काम संभालेंगी। इस रेस्टोरेंट में पर्यटकों को सिरमौर के पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके अलावा पहाड़ों में पैदा होने वाली सब्जियों एवं दालों को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस हाट के खुलने से क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। यह रेस्टोरेंट वेस्ट मैनेजमेंट का भी अपने आप में एक मिसाल प्रस्तुत करेगा, जहाँ किसी भी चीज को वेस्ट नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे री-यूज करके काम में लाया जाएगा।
Tags : हिमाचल प्रदेश
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahala Shee Hot Restaurant Kaha Khola Gaya