भारत का पहला जैविक राज्य कौन सा है?

(A) केरल
(B) मणिपुर
(C) सिक्किम
(D) अरुणाचल प्रदेश

Answer : सिक्किम

Explanation : भारत का पहला जैविक राज्य सिक्किम है। वर्तमान में यहां करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिर्फ टिकाऊ खेती होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी, 2016 को गंगटोक में टिकाऊ खेती सम्मेलन में इसका औपचारिक रूप से ऐलान किया था। राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य की 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को धीरे धीरे प्रमाणिक जैविक भूमि में बदलने के लिए जैविक सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को अपनाया गया था।

2003 में तत्कालीन पवन चामलिंग सरकार ने सिक्किम को जैविक खेती वाला राज्य बनाने का फैसला किया था। इसकी घोषणा राज्य विधानसभा में की गयी थी। बाद में राज्य में खेती में काम आने वाले रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनकी बिक्री रोक दी गई। किसानों के पास जैविक विकल्प अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। परिणास्वरूप सिक्किम पूरी तरह जैविक खेती करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। बता दे कि जैविक खेती में रासायनिक कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं होता है। इनके इस्तेमाल से पारिस्थितिकी तंत्र की जटिल श्रृंखला के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत आती है।
Tags : सिक्किम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Jaivik Rajya Kaun Sa Hai