भारत का पहला निजी स्पेस म्यूजियम कहां स्थित है?

(A) नई दिल्ली
(B) गांधी नगर
(C) हैदराबाद
(D) लखनऊ

Answer : हैदराबाद

भारत का पहला निजी स्पेस म्यूजियम हैदराबाद में स्थित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से बीएम बिरला साइंस सेंटर ने देश का पहला निजी स्पेस म्यूजियम हैदराबाद में स्थापित किया। इस म्यूजियम की स्थापना बिड़ला पुरातत्व और सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान के गोल्डन जुबली के अवसर पर की गई है। इस म्यूजियम के लिए बीएम बिड़ला साइंस सेंटर ने अपने साइंस म्यूजियम की इमारत में 90000 वर्ग फीट भूमि दी है। इस म्यूजियम में इसरो द्वारा विकसित प्रक्षेपण यान GSLV, GSLV मार्क-3 PSLV के अतिरिक्त देश के पहले चंद्रमिशन 'चंद्रयान-1', मार्स आर्बिटर मिशन मंगलयान, पहले संचार उपग्रह एप्पल, देश के पहले उपग्रह आर्यभट्ट, भास्कर, रोहिणी आरएस-1 के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इस म्यूजियम की स्थापना का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का विज्ञान के लिए प्रेरित करना है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी हैदराबाद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Niji Space Museum Kahan Sthit Hai