भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) ​गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) तमिलनाडु

Answer : महाराष्ट्र

Explanation : भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। इसकी राजधानी मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी कहलाती है। इस राज्य में बड़ी संख्या में करोड़पति और अरबपति लोग करोबार व निवास करते है। महाराष्ट्र 27.96 लाख करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद की कमाई के साथ भारत का सबसे अमीर राज्य बना हुआ है। उद्योग की दृष्टि से महाराष्ट्र को 'देश का पावर हाउस' कहा जाता है। मुंबई देश की वित्तीय तथा वाणिज्यिक गतिविधियों का केंद्र है। राज्य की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है। खाद्य उत्पाद, तंबाकू और इससे बनी चीजें, सूती कपड़ा, कागज, मुद्रण एवं प्रकाशन, रबड़, प्लास्टिक, रसायन व रासायनिक उत्पाद, बिजली की मशीनें इत्यादि औद्योगिक उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देते है। मुंबई मेट्रोपोलिस बॉलीवुड फिल्म उद्योग के केंद्र के अलावा यहां एलिफांटा गुफाएं, द्वीप पर ब्रिटिश राज-युग गेटवे ऑफ इंडिया स्मारक और कई आकर्षक मंदिर हैं।
Tags : भूगोल महाराष्‍ट्र
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Amir Rajya Kaun Sa Hai