भारत का सबसे बड़ा रबर उत्पादक राज्य कौन-सा है?

(A) आंध्र प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) केरल
(D) तमिलनाडु

Answer : केरल

Explanation : रभारत का सबसे बड़ा रबर उत्पादक राज्य केरल है। यहां से भारत का 90% रबड़ प्राप्त होता है। रबड़ के लिए 30 से. से 35° से. तापमान और 200 से.मी. से 300 से.मी. वर्षा की आवश्यकता होती है। केरल के अलावा यह तमिलनाडु, कर्नाटक व अंडमान​ निकोबार द्वीप समूह में पाया जाता है। भारत में पहला कृत्रिम रबड़ कारखाना 1955 ई. में बरेली में स्थापित हुआ। आपको बता दे कि केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है और मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। केरल में हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Bada Rabar Utpaadak Rajya Kaun Sa Hai