भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

(A) दादरा और नगर हवेली
(B) दमन और दीऊ
(C) दिल्ली
(D) लक्षद्वीप

Answer : लक्षद्वीप (Lakshadweep)

भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (Lakshadweep) है। यह सबसे कम जनसंख्या वाला केन्द्र शासित प्रदेश भी है। इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है और यहां की कुल जनसंख्या 64,429 है। लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में स्थित एक भारतीय द्वीप-समूह है। जो भारत की मुख्यभूमि से लगभग 300 कि॰मी॰ दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में अवस्थित है। इसकी राजधानी कवरत्ती है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह में कुल 36 द्वीप है परन्तु केवल 10 द्वीपों पर जनजीवन है। देशी पयर्टकों को 6 द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवल 2 द्वीपों (अगाती व बंगाराम) पर जाने की अनुमति है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर लक्षद्वीप सबसे छोटा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Chhota Kendra Shasit Pradesh Kaun Sa Hai