भारत का सबसे महंगा शहर कौन सा है 2022

(A) बेंगलुरु
(B) मुंबई
(C) कोलकाता
(D) दिल्ली

Answer : मुंबई

Explanation : भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई है। कंसलटेंसी फर्म मसर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2021 के अनुसार तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) की राजधानी अश्गाबात (Ashgabat) दुनिया का सबसे महंगा शहर है। वहीं भारत का मुंबई 78वें, दिल्ली 117वें, बेंगलुरु 170वें, कोलकाता 181वें नंबर और चेन्नई 158वें नंबर पर है। कंसलटेंसी फर्म मसर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में दुनियाभर के 209 शहरों को शामिल किया गया था। इसमें विदेशी कामगारों के लिए रहने, खाने-पीने घरेलू सामान और मनोरंजन समेत 200 चीजों को आधार बनाया। इसमें हांगकांग दूसरे बेरूत तीसरे, टोक्यो चौथे नंबर पर है। जबकि न्यूयॉर्क शहर को 14वीं रैंकिंग मिली है। वहीं टॉप 25 की बात करें तो शंघाई, सिंगापुर, जिनेवा, बीजिंग, बर्नो, सियोल, शेन्ज़ेन, न्यूयॉर्क सिटी, तेल अवीव, कोपेनहेगन, लंदन, लागोस, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, ताइपे, बिस्केक, लुसासा और जापान के ओसाका को भी जगह मिली है।
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Mahanga Shahar