भारत का सबसे प्राचीनतम पर्वत कौन सा है?

(A) हिमालय
(B) विन्ध्याचल
(C) अरावली
(D) नीलगिरि

Answer : अरावली

Explanation : अरावली पर्वत श्रेणी भारत का ही नहीं विश्व का प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है। इसका भारत के उत्तर पश्चिमी भाग पर उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में विस्तार पाया जाता है। ये पर्वत अपरदन और अनाच्छादन के कारण घिर-पिटकर काफी नीचे हो गए हैं। इसका निर्माण कैलिडोनियन युग में हुआ माना जाता है। अरावली के बारे में कहा जाता है कि यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1727 मी.) है, जो माउंट आबू में है। अरावली पर्वत श्रृंखला की कुल लंबाई गुजरात से दिल्ली तक 692 किलीमीटर है। वर्तमान में यह पर्वत श्रृंखला विकास के नाम पर अपना अस्तित्व खो रही है। अरावली पर्वत श्रृंखला कई प्राकृतिक और खनिज संपदाओं से लबरेज है। यह पर्वत श्रेणी क्वार्ट्ज चट्टानों से निर्मित है। इनमें सीसा, तांबा, जस्ता आदि खनिज पाए जाते हैं। यहां की अधिकतर चट्टानें देशभर में लोगों के घर का फर्श बनकर नष्ट हो गई हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Prachintam Parvat Kaun Sa Hai