भारत का संविधान पूर्ण रूप से कब तैयार हुआ था?

(A) जनवरी 26, 1950
(B) नवंबर 26, 1949
(C) फरवरी 11, 1948
(D) कोई नहीं

Answer : 26 नवंबर, 1949

Explanation : भारत का संविधान पूर्ण रूप से 26 नवंबर, 1949 को तैयार हुआ था। संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर, 1946 ई. को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थाई अध्यक्ष) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था। 11 दिसंबर, 1946 ई. की बैठक में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष एवं डॉ. अम्बेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। भारतीय संविधान पर 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इनमें 15 महिलाएं थीं। दो वर्ष, 11 माह तथा 17 दिन के समयान्तर्गत भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 ई. को पूर्ण रूप से तैयार हो गया तथा इसे 26 जनवरी, 1950 ई. को भारत में लागू कर दिया गया।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संसद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Samvidhan Purn Roop Se Kab Taiyar Hua Tha