भारत का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक राज्य कौन सा है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) मध्य प्रदेश

Answer : उत्तर प्रदेश

Explanation : भारत में सर्वाधिक गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। गेहूं उपोष्ण कटिबंधीय उपज हैं। उत्तर प्रदेश राज्य भारत के कुल गेहूं उत्पादन में 34.5% योगदान देता है। पंजाब राज्य में लगभग 21% गेहूं उत्पादन होता है। यहां गेहूं की प्रति हेक्टेयर उपज सभी राज्यों से अधिक है। मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से (गेहूं के अंतर्गत) दूसरा स्थान है। यहां होशंगाबाद, ग्वालियर और सागर मुख्य गेहूं उत्पादक जिले हैं। हरियाणा में 11% गेहूं उत्पादन होता है। यहां रोहतक, अम्बाला, हिसार, जींद मुख्य गेहूं उत्पादक जिले हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sarvadhik Gehu Utpadak Rajya Kaun Sa Hai