भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश कौन सा है?

(A) संयुक्त राज्य अमरीका
(B) चीन
(C) संयुक्त अरब अमीरात
(D) सऊदी अरब

Question Asked : 66th BPSC Pre Exam 2020

Answer : संयुक्त राज्य अमरीका

Explanation : वर्ष 2020 में भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश संयुक्त राज्य अमरीका है। अमरीका लगातार दूसरे वर्ष 2019-20 में भी भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार 2019-20 में अमरीका और भारत के बीच द्विविपक्षीय व्यापार 88.75 अरब अमरीकी डॉलर रहा, जो 2018-19 में 87.96 अरब डॉलर था। वर्ष 2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा था, वहीं अमेरिका के साथ भारत 16.85 अरब डॉलर के व्यापार लाभ की स्थिति में था। आंकड़ों के अनुसार, 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार रहा है। चीन से पहले यह दर्जा संयुक्त अरब अमीरात को हासिल था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sarvadhik Vyaparik Bhagidari Vala Desh Kaun Sa Hai