भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार का क्या नाम है?
(A) वीर चक्र
(B) महावीर चक्र
(C) परमवीर चक्र
(D) अशोक चक्र
Explanation : भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार का नाम परमवीर चक्र है। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना 26 जनवरी, 1950 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्थापित की गई थी, परन्तु यह 15 अगस्त 1947 से ही इसे प्रभावी माना गया। परमवीर चक्र के पदक के मध्य राष्ट्रीय चिह्न बना होता है तथा इसके चारों ओर इंद्र के वज्र की चार प्रतिकति बनी होती हैं तथा पार्श्व में हिंदी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है। यदि कोई परमवीर चक्र विजेता दोबारा शौर्यता का परिचय देता है, तो उसे फिर से परमवीर चक्र दिया जा सकता है। इस स्थिति में उसका पहला चक्र निरस्त करके उसे रिबैण्ड दिया जाता है। इसके बाद हर बहादुरी पर उसके रिबैण्ड की संख्या बढ़ाई जाती है। परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। बता दे कि 31 दिसंबर, 2021 तक कुल 21 लोगों को परमवीर चक्र प्रदान किया जा चुका है। सबसे पहला परमवीर चक्र 3 नवंबर, 1947 को मेजर सोमनाथ शर्मा को दिया गया।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams