भारत के गृह मंत्री कौन है 2022

(A) अजीत डोभाल
(B) अमित शाह
(C) राजनाथ सिंह
(D) नरेंद्र मोदी

Answer : अमित शाह

Explanation : वर्तमान में भारत के गृह मंत्री अमित शाह है। उन्होंने 30 मई 2019 को भारत के 29वें गृह मंत्री का पद संभाला। वह गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव भी रह चुके हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 में मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ। 2019 के लोकसभा चुनावों में गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए हैं। इसके पहले वे राज्यसभा के सदस्य थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले अमित शाह को गृहमंत्री पद से नवाजा गया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भारत के गृहमंत्री बनने के बाद उन्होंने ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का बड़ा फैसला लिया। 7 जुलाई 2021 को पहले मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें सहकारिता मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से एक दिन पहले यानी 6 जुलाई 2021 को मोदी सरकार ने एक नया 'सहकारिता मंत्रालय' बनाया था। 'सहकार से समृद्धि' के विजन को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने 'सहकारिता मंत्रालय' बनाया था। यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Grah Mantri Kaun Hai