भारत के कानून मंत्री कौन है 2022

(A) डॉ रमेश पोखरियाल निशंक
(B) धर्मेंद्र प्रधान
(C) किरेन रिजिजू
(D) पीयूष गोयल

Answer : किरेन रिजिजू

Explanation : भारत के नये कानून मंत्री किरेन रिजिजू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2019 के बाद पहली बार 7 जुलाई 2021 को अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किया। जिसमें किरन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून व न्याय मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद की जगह ली। इससे पहले वह खेल राज्यमंत्री का कामकाज देख रहे थे। 49 वर्ष के किरन रिजिजू लोकसभा में अरुणाचल वेस्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। तीसरी बार संसद पहुंचे हैं। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में इनका जन्म हुआ है। उन्होंने 2004 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन 2009 में सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। 2014 में फिर जीत हासिल की और मोदी मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाए गए।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Kanoon Mantri Kaun Hai