भारत के खाद्य मंत्री कौन है 2022

(A) पीयूष गोयल
(B) किरेन रिजिजू
(C) राज कुमार सिंह
(D) नितिन गडकरी

Answer : पीयूष गोयल

Explanation : वर्तमान में भारत के खाद्य मंत्री पीयूष गोयल है। 7 जुलाई 2021 को मोदी मंत्रिमंडल के पहले फेरबदल में पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्री; उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और कपड़ा मंत्री बनाया गया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट पीयूष गोयल ने भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड में कार्य किया है। 13 जून 1964 को मुंबई में पैदा हुए पीयूष गोयल को 2 सितंबर 2017 को कैबिनेट मंत्री चुना गया था। पीयूष गोयल राज्यसभा से सांसद हैं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे। पीयूष गोयल, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके वेद प्रकाश गोयल के बेटे हैं। इनकी मां चंद्रकांता गोयल भी तीन बार एमएलए रह चुकी हैं।

पीयूष गोयल को 3 जून 2016 को केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य घोषित किया। 5 जुलाई 2016 को केंद्रीय कैबिनेट के दूसरे पुनर्गठन के दौरान पीयूष गोयल को खनन स्वतंत्र राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया। 3 सितंबर 2017 को इन्हे रेल मंत्री बनाया गया। वहीं मई 2018 में इन्हे वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया था। पीयूष गोयल एकेडमिक के मामले में काफी मजबूत हैं चार्टड एकाउंटेंड में इनकी ऑल इंडिया में दूसरी रैंक थी जबकि मुंबई यूनिवर्सिटी में लॉ में भी दूसरी रैंक थी। इन्हे टॉप इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में ज्यादा जाना जाता है जो टॉप मैनेजमेंट और कंपनियों को सलाह देते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Khadya Mantri Kaun Hai