भारत के किस भाग में प्रवाल द्वीप पाए जाते हैं?

(A) रामेश्वरम के निकट
(B) सुन्दरबन के निकट
(C) खम्भाल की खाड़ी के निकट
(D) लक्षद्वीप के निकट

Answer : लक्षद्वीप के निकट

Explanation : भारत में लक्षद्वीप के निकट प्रवाल द्वीप पाए जाते हैं। वे प्रवाल (एटॉल), जिनके मध्य में पहले से द्वीप नहीं रहता, परन्तु बाद में सागरीय तरंगों द्वारा अपरदन एवं निक्षेपण द्वारा उनके ऊपर द्वीप जैसा बन जाता है। उन्हें प्रवाल द्वीप या एटॉल द्वीप कहा जाता है। एटॉल मुख्यतः एण्टीलीज सागर, लाल सागर, इण्डोनेशिया सागर, चीन सागर तथा ऑस्ट्रेलिया सागर में अधिक पाए जाते हैं। भारत में लक्षद्वीप के निकट प्रवाल द्वीप पाए जाते हैं। भारत का सबसे छोटा संघशासित प्रदेश लक्षद्वीप 32 द्वीपों का समूह है, जिसमें 12 प्रवाल द्वीप, 3 रीफ, 5 जलमग्न बैंक तथा 10 बस द्वीप हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Kis Bhag Mein Praval Dweep Paye Jate Hain