भारत के किस राज्य में सागौन के वन का क्षेत्र सर्वाधिक है?

(A) झारखंड
(B) आंध्र प्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) मध्य प्रदेश

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सागौन के वन का क्षेत्र सर्वाधिक है। वर्षा, तापमान एवं अन्य भौगोलिक कारणों से मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं। प्रदेश में सामान्यतया उष्णकटिबंधीय वनों की प्रधानता है। उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन 50 से 100 सेंमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ग्रीष्म ऋतु में जल के अभाव के कारण वृक्ष अपनी पत्तियां गिरा देते हैं। इन वनों में उत्तम इमारती लकड़ी पाई जाती है। सागौन, शीशम, नीम, पीपल आदि वृक्ष इन वनों की विशेषता है। ये वन सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, सिवनी और होशंगाबाद जिलों में पाए जाते हैं।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Kis Rajya Mein Sagwan Ke Van Ka Kshetra Sarvaadhik Hai