भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कौन है?

(A) राजीव महर्षि
(B) एम.आर. मसान
गिरीश चंद्र मुर्मू
(D) न्यायमूर्ति एम.एच. बेग

organisations-heads

Answer : गिरीश चंद्र मुर्मू

Explanation : भारत के वर्तमान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में 8 अगस्त 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के नये महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts) की शपद दिलायी गई। जिसके तत्काल बाद उन्होंने यह पदभार संभाला लिया। उन्होंने 7 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए राजीव महर्षि का स्थान लिया है। पूर्व नौकरशाह मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। नए कैग के रूप में उनका कार्यकाल 20 नवंबर, 2024 तक है। संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने से पहले मुर्मू व्यय विभाग में संयुक्त सचिव, वित्तीय सेवा और राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। बाद में वह व्यय विभाग में विशेष सचिव रहे। उसके बाद उन्हें विभाग का सचिव बनाया गया। केंद्र में अपने कार्यकाल से पहले मुर्मू गुजरात में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गिरीश चंद्र मुर्मू उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। उनके पास बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1959 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। उनका विवाह स्मिता मुर्मू से हुआ है। उनकी एक पुत्री (रुचिका) और एक पुत्र (रुहान) है।

कैग एक संवैधानिक पद है जिस पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।
Tags : अध्यक्ष कौन क्या है भारत वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Niyantrak Evam Mahalekha Parikshak Kaun Hai