भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?

(A) बांग्लादेश, चीन,
(B) म्यांमार, भूटान, अफगानिस्तान
(C) पाकिस्तान, नेपाल,
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान हैं। जबकि भारत के समुद्री पड़ोसी देश श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया हैं। इस तरह भारत की सीमा केवल सात देशों से लगती है। बांग्लादेश की सीमा भारत के पांच राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और असम। चीन की सीमा भी भारत के पांच राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश। पाकिस्तान की सीमा भारत के पांच राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– गुजरात, राजस्थान, पंजाब, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर। नेपाल की सीमा भारत के पांच राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम। म्यांमार की सीमा भारत के चार राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम। भूटान की सीमा भी भारत के चार राज्यों से लगती है ये राज्य हैं– सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश। जबकि अफगानिस्तान की सीमा केवल केंद्रशासित राज्य लद्दाख से लगती है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Padosi Desh Kaun Kaun Se Hain