भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (NMSC) कौन बने है?

(A) वाइस एडमिरल रवनीत सिंह
(B) अजीत डोभाल
(C) जी. अशोक कुमार
(D) एम.एस. पवार

Answer : जी. अशोक कुमार

Explanation : भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (NMSC) वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी. अशोक कुमार बने है। देश की समुद्री सुरक्षा में सुदृढ़ता लाने के उद्देश्य से पहली बार राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (National Maritime Security Coordinator) का पद सृजित करते हुए वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी. अशोक कुमार की इस पद पर नियुक्ति सरकार ने फरवरी 2022 में की है। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह विभिन्न सरकारी एवं निजी एजेंसियों से तालमेल करते हुए अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को प्रस्तुत करेंगे। नौसेना के पूर्व प्रमुख कुमार की नियुक्ति को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा समुद्री सुरक्षा बेहतर बनाने के लगातार प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। करीब 14 साल पहले समुद्री रास्ते से आए आतंकवादियों ने मुंबई पर कहर बरपाया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी महानिदेशक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Pahle Rashtriya Samudri Suraksha Samanvayak Kaun Bane Hai