भारत के पर्यटन मंत्री कौन है 2022

(A) अनुराग ठाकुर
(B) किरेन रिजिजू
(C) जी. किशन रेड्डी
(D) नरेंद्र मोदी

Answer : जी. किशन रेड्डी

Explanation : भारत के वर्तमान पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी है। उन्हें 7 जुलाई 2021 के मोदी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में संस्कृति, पर्यटन और उत्तरपूर्व विकास मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह केंद्रीय कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री थे। 57 वर्षीय रेड्डी आंध्र प्रदेश की सिकंदराबाद लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। रेड्डी ने युवा नेता के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2002 से 2005 के बीच भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वर्ष 2004 में हिमायतनगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2009 में उन्हें आंध्र प्रदेश विधानसभा में भाजपा की ओर से नेता सदन बनाया गया। लेकिन आंध्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रेड्डी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रेड्डी को सर्वसम्मति से बंडारू दत्तात्रेय के स्थान पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया। रेड्डी ने 30 मई 2019 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Paryatan Mantri Kaun Hai