भारत के प्रथम लोकपाल कौन हैं?

(A) प्रदीप कुमार मोहंती
(B) पिनाकी चंद्र घोष
(C) दीपक मिश्रा
(D) टीएस ठाकुर

Question Asked : Bihar Police Sub-Inspector Pre. Exam 2019

Answer : पिनाकी चंद्र घोष

Explanation : पिनाकी चंद्र घोष भारत के पहले लोकपाल (First Lokpal of India) थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें 23 मार्च, 2019 को लोकपाल अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई थी। जिसके बाद उनका कार्यकाल 27 मई, 2022 को पूरा हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ है। पिनाकी चंद्र कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शम्भू चंद्र घोष के बेटे हैं। पिनाकी चंद्र घोष मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। इससे पहले वह कोलकाता और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद वह जून 2017 से मानवाधिकार आयोग के सदस्य हैं। बता दें कि जस्टिस पीसी घोष ने ही शशिकला और अन्य को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था। लोकपाल और लोकायुक्त कानून के तहत कुछ श्रेणियों के सरकारी सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रावधान है। यह कानून 2013 में पारित किया गया था।

लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, जो लोक सेवकों की कुछ श्रेणियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की परिकल्पना करता है, 2013 में पारित किया गया था। एक लोकपाल प्रमुख और सदस्यों को पांच साल की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया जाता है। एक लोकपाल प्रमुख और उसके सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों को प्राप्त करने के बाद की जाती है और जिसमें लोकसभा के अध्यक्ष, निचले सदन में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश या उनके द्वारा नामित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और चयन पैनल के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा अनुशंसित एक प्रतिष्ठित न्यायविद शामिल है।
Tags : भारत का लोकपाल भारत के लोकपाल राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी लोकपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Pratham Lokpal Kaun Hain