भारत के राष्ट्रपति को कैसे चुना जाता है?
(A) लोकसभा द्वारा
(B) राज्यसभा द्वारा
(C) संसद सदस्यों द्वारा
(D) संसद एवं राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा
Question Asked : [UPPSC (GIC) Lecturer Exam 2017]
Answer : संसद एवं राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा
संविधान के भाग 5 के अनुच्देछ 52 से 78 तक संघ की कार्यपालिका का वर्णन है। संघ की कार्यपालिका में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा महान्यायवादी शामिल होते हैं। राष्ट्रपति, भारत का राज्य प्रमुख होता है और राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता प्रत्यक्ष रूप से नहीं करती बल्कि एक निर्वाचन मंडल के सदस्य द्वारा उसका निर्वाचन किया जाता है। जिसमें निम्न लोग शामिल होते है।
1. संसद के दोनों सदनो के निर्वाचित सदस्य
2. राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य, तथा
3. केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली व पुडेचेरी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams