भारत के सबसे अमीर महिला कौन है 2022

(A) किरण मजूमदार शॉ
(B) रोशनी नाडर
(C) राधा वेंबु
(D) रेणु मुंजाल

Answer : रोशनी नाडर

Explanation : भारत के सबसे अमीर महिला HCL टेक्नोलॉजी प्रमुख रोशनी नाडर है। हुरुन इंडिया ने कोटक वेल्थ के साथ मिलकर 4 दिसंबर, 2020 को भारत की ऐक्टिव 100 सबसे अमीर बिजनेस महिलाओं की सूची जारी की। इस सूची में HCL टेक्नोलॉजी की प्रमुख रोशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹ 54840 करोड़ है। इस सूची में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ ₹ 36600 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नम्बर पर हैं। यूएसवी लीना गाँधी तिवारी ₹ 21340 करोड़ की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में जोहो की फाउंडर राधा वेंबु, अरिष्टा नेटवर्क की CEO जयश्री उल्लाह, हीरो मोटो कॉर्प की रेणु मुंजाल, मालिका चिरायु अमीन, थ्रमक्स की अनु और मेहर पदुमजी तथा नायका की फाउंडर फल्गुनी नायर ने क्रमशः पांचवां, छठा, सातवां, आठवां, नौवां और दसवां स्थान प्राप्त किया। भारत के टॉप 10 बिजनेस वुमेन की कुल सम्पत्ति ₹ 272540 करोड़ है। इन महिलाओं की औसत आयु 53 वर्ष है। कनिका टेकरीवाल, अंजना रेड्डी और विधी सांधवी इस सूची की सबसे कम आयु की सदस्य हैं। इस सूची में मुंबई से 32, दिल्ली से 20 और हैदराबाद से 10 महिलाएँ हैं।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Sabse Amir Mahila Kaun Hai