भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है?

Which of these words begin the Preamble to the Constitution of India?

A: न्याय, स्वतंत्रता, समानता
B: सत्यमेव जयते
C: हम, भारत के लोग
D: छब्बीस नवंबर, 1949

today kbc question
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 12 Question No. 10

Answer : C: हम, भारत के लोग

भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है? इसका सही जवाब है–हम, भारत के लोग। सही जवाब भेजने के लिए आपको विकल्प C चुनना होगा। आपको बता दे कि भारत का संविधान एक लिखित संविधान है, जिसकी शुरुआत में एक प्रस्तावना भी लिखी गयी है। इस प्रस्तावना की भाषा को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है। प्रस्तावना की शुरुआत "हम भारत के लोग" से शुरू होती है और "26 नवंबर 1949 अंगीकृत" पर समाप्त होती है। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। वही संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे।

केबीसी 2020 के सीजन 12 का यह 10वां सवाल है। जो 18 मई की रात 9 बजे अमिताभ बच्चन ने पूछा है। आपको इसका जवाब अगले दिन तक यानि 19 मई की रात 9 बजे से पहले देना होगा। अब कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन के लिए चार सवाल और पूछे जायेगें। अंतिम सवाल 22 मई को पूछा जायेगा। केबीसी हॉट सीट तक पहुंचने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु पूछे गए किसी भी सवाल के चार विकल्पों में से सही विकल्प का जवाब देना होता है। SMS के जरिए जवाब देने के लिए KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D) {space} उम्र {space} लिंग (पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर 509093 पर भेज दें और अगर आप SonlyLIV App से जवाब देना चाहते हैं तो पहले ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें इसके बाद अपना नाम, उम्र और सही जवाब लिखकर भेज दें। जिसका जवाब सही होगा उसे कम्प्यूटर द्वारा चुना जाएगा और अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आप अमिताभ बच्चन के पूछे किसी भी एक सवाल का सही जवाब देकर भी करोड़पति बनने की प्रक्रिया में सलेक्ट हो सकते है।

हिंदी में जानें : KBC 12 के रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक पहुँचने के नियम

आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में यह पहली बार होगा जब केबीसी शो के रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रतियोगियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने ग्यारह सीजन पूरे कर चुका है। केबीसी 12 की टैग लाइन है - 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है...सपनों को नहीं'।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न भारत का संविधान भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Samvidhan Ki Prastavana Inme Se Kin Shabdon Se Shuru Hoti Hai